20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नए जेनरेशन स्टार किड में अनन्या पांडे, सुहाना खान के बाद संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिलहाल उनका एक म्यूजिक वीडियो आया है, जिसमें वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आ रही हैं। शनाया का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया है। ऐसे में वो अनन्या पांडे को शनाया से बेहतर बता रहे हैं।

शनाया ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। जहां, उन्हें लोगों का मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है। कुछ लोगों को शनाया बहुत पसंद आ रही हैं और उनकी तुलना कैटरीना से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने शनाया को एकदम से फेक बता दिया है।
अनुराग गुप्ता लिखते हैं- ‘डांस भी करना नहीं आता।’ आएशा तसनीम लिखती हैं- ‘ये एक्सप्रेशन है? मुझे नहीं पता क्यों लेकिन ये एक्ट्रेस जैसी नहीं दिखती है। अब मैं अनन्या पांडे को बहुत सारा रिस्पेक्ट देना चाहती हूं।’ मोहम्मद नाम के एक यूजर लिखते हैं- ‘नेपोटिज्म बढ़ाता जा रहा है।’ मोहित अहूजा लिखते हैं- ‘एक प्रॉपर मॉडल को कास्ट करो। यह फेक है। कोई एक्सप्रेशन नहीं है।’



बता दें कि गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो ‘वाइब’ में शनाया के अलावा मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लास वेगास में शूट किया गया है। 16 मई को रिलीज हुई इस वीडियो को अब तक दस मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना यूट्यूब ट्रेंडिग में भी शामिल है।
शनाया कपूर की डेब्यू की बात करें तो पहले वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने वाली थीं लेकिन फिल्म बंद हो गई। अब वो जल्द ही फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियों’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ओपजिट विक्रांत मैसी दिखेंगे।