---
title: "शक्कर कारखाना चलाओ पदयात्रा ने, तीसरे दिन कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर, सत्याग्रह कर, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया"
url: "https://vandebharattv.com/shkkr-karkhana-chlao-pdyatraa-ne-tisre-din-klektret-pr-phunchkr-styagrh-kr-mukhymntrai-ke-nam-gyaapn-diya/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-24T08:25:41+00:00"
---

# शक्कर कारखाना चलाओ पदयात्रा ने, तीसरे दिन कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर, सत्याग्रह कर, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-hbS4Ufs90A.jpg)

मुरैना
 शक्कर कारखाना चलाओ पदयात्रा 21 नवंबर को कैलारस से शुरू होकर 50 किलोमीटर चलने के बाद, तीसरे दिन कलेक्ट मुरैना पर पहुंची। कलेक्ट पर प्रदर्शन करते हुए, जन सत्याग्रह के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन मैं कारखाने को सहकारिता के क्षेत्र में चालू कराने,किसान कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराने और परिसंपत्तियों को खुर्द-बुर्द नहीं करने की मांग की गई है।प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को सर्व श्री अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा, जुगल किशोर पिप्पल वरिष्ठ किसान नेता, राम प्रकाश गुर्जर किसान सभा जिला अध्यक्ष, मुरारी लाल धाकड़ जिला सचिव माकपा,गयाराम सिंह धाकड़ पूर्व संचालक शक्कर कारखाना कैलारस, कांग्रेस के डॉ मुरारी लाल अमर, नरेश गोस्वामी जिला महासचिव मध्य प्रदेश किसान सभा,श्री कृष्णा यादव, छात्र नेता राजवीर धाकड़, श्रीमती राजकुमारी जगा, हंसराज शर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, नरोत्तम नगर, हरि सिंह माहौर, श्रीमती मीरा माहौर , भेरूलाल धाकड़, रघुवीर त्यागी आदि ने सम्बोधित किया।सभी ने पुरजोर तरीके से शक्कर कारखाने को चलाने की मांग उठाई। साथ ही यह भी घोषणा की है कि कारखाना नहीं चलाया गया तो आगे आने वाले दिनों में विधानसभा पर प्रदर्शन किया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्वामित्व योजना मई, जवाहर कॉलोनी, आलापुर पंचायत, बेलगांव चौधरी पंचायत, के जिन परिवारों के नाम नहीं लिए गए हैं उन्हें जोड़ने की मांग भी की गई और उनकी ओर से आवेदन पत्र करेक्टर को दिया गया है।शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए अपनी बैठक भी आहूत की है। जिसमें सभी दलों और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।प्रेषकअशोक तिवारीशक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति
