श्री श्याम मंडल करेगा भव्य धार्मिक आयोजन, 31 दिसंबर को भजन संध्या और 1 जनवरी को निशान शोभा यात्रा

editor
1 Min Read

धनबाद।श्री श्याम मंडल की ओर से नववर्ष के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में रविवार को अंबे विला अपार्टमेंट, शास्त्री नगर (वेस्ट), धोवाटांड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर 2025, बुधवार को संध्या 6 बजे से चतुर्थ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे। वहीं 1 जनवरी 2026, गुरुवार को चतुर्थ निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न होगी।

श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लें और नववर्ष के पहले दिन निकलने वाली निशान शोभा यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करें। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment