---
title: "श्री सीताराम जी मंदिर में अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन संपन्न"
url: "https://vandebharattv.com/shri-sitaram-ji-mndir-men-annkut-prsadi-ka-bhvy/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-11T12:12:27+00:00"
---

# श्री सीताराम जी मंदिर में अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन संपन्न

श्री सीताराम जी मंदिर में अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन संपन्न

दौसा। स्थानीय पुराना अनाज बाजार स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में मंगलवार को नामदेव छीपा समाज दौसा द्वारा अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 11:30 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर भगवान सीताराम जी के दर्शन किए और पावन प्रसादी ग्रहण की। संत शिरोमणि नामदेव महाराज प्रचार प्रकोष्ठ के संयोजक संदीप छीपा ने बताया कि समाज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर 2:00 बजे तक प्रसादी वितरण का दौर चला। इस दौरान व्यवस्थाओं को संभालने और कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश,राजू,पुरुषोत्तम,मनोहर,शैलेंद्र शुभम सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
