---
title: "श्योपुर में 1.388 किलो गाजा ले जाता तस्कर गिरफ्तार"
url: "https://vandebharattv.com/shyopur-men-1-388-kilo-gaja-le-jata-tskr/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-09T15:56:06+00:00"
---

# श्योपुर में 1.388 किलो गाजा ले जाता तस्कर गिरफ्तार

1.388 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर श्योपुर के सीमावर्ती इलाके में सप्लाई करने जा रहा है। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवपुरी-माधोपुर बायपास रोड स्थित डेंगदा तिराहे पर घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक बैग से 1 किलो 388 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश पुत्र कैलाश मीणा (36 वर्ष), निवासी नागदा रोड, शराब ठेके के पास, श्योपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 386/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

संवाददाता शैलेन्द्र राठौर श्योपुर
