धनबाद, 15 अक्टूबर — समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झारूड़ीह ने सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को पालिटेक्निक रोड स्थित आस्था अपार्टमेंट (फॉरेस्ट कॉलोनी) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सैकड़ों स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान अस्पताल की अनुभवी चिकित्सक टीम ने नेत्र-जांच, ब्लड प्रेशर टेस्ट, शुगर टेस्ट सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। साथ ही लोगों को डायबिटीज़, हृदय रोग, हाइपरटेंशन तथा जीवनशैली संबंधी अन्य बीमारियों से बचने के उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर अस्पताल के निदेशक शिवेंद्र सिंह ने कहा—“अब किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारा अस्पताल कम खर्च में 24×7 विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।”
स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित होने वाले लोगों ने SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज को स्वास्थ्य-जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा की।
















