Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
HomeबॉलीवुडSonam Kapoor Birthday Interesting Facts; Anil Kapoor | Anand Ahuja Wife |...

Sonam Kapoor Birthday Interesting Facts; Anil Kapoor | Anand Ahuja Wife | सोनम कपूर @40, सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं: वेटर की नौकरी की, उधार के कपड़े भी पहने; पिता से कहा था- जिंदगी बर्बाद कर दी


26 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस मानी जाने वाली सोनम कपूर अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं। अपनी बेबाक और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाने वाली सोनम अक्सर कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना होती है।

कभी नेपोटिज्म के मुद्दे पर ट्रोल किया जाता है, तो कभी सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। 9 जून 1985 को मुंबई में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के घर में जन्मी सोनम आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

मोटापे का मजाक उड़ाया गया

सोनम कपूर को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) नामक बीमारी थी। इसकी वजह से उन्हें कई हार्मोनल समस्याएं थीं। बरखा दत्त की मोजो स्टोरी में बातचीत के दौरान सोनम ने बताया था- 16 साल की हुई तो मेरा वजन बढ़ गया। मेरे चेहरे पर बाल थे और मुंहासे निकलने लगे थे।

लोग मेरा मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि ओह, ये अनिल कपूर की बेटी है। हालांकि वह बीमारी उम्र के साथ खत्म हो गई, लेकिन मैं इससे बहुत दुखी थी।

पिता को दोषी मान बैठी थीं

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के अलावा सोनम को 17 साल की उम्र में डायबिटीज के बारे में भी पता चला। उनको लग रहा था कि यह जेनेटिक है। वह अपने पिता अनिल कपूर को दोषी ठहराती थीं। फिर उनकी मां ने उन्हें समझाया कि ऐसा हार्मोनल इम्बैलेंस और गलत खाने की आदतों की वजह से होता है। इसमें पेरेंट्स का कोई दोष नहीं होता है।

काजोल से मिली थी प्रेरणा

जब सोनम हार्मोनल समस्याओं से परेशान थीं तब उनकी मां ने उन्हें कम्फर्टेबल करने के लिए एक्ट्रेस काजोल की फोटो दिखाई। उस वक्त काजोल की आईब्रो में गैप नहीं था। उन्होंने कभी अपनी आईब्रो नहीं बनवाई थी।

काजोल की फोटो दिखाते हुए सोनम की मां ने कहा था, उसे देखो! वह इस समय सबसे बड़ी हीरोइन है।’ सोनम ने कहा- वह देखकर मैंने काजोल से प्रेरणा ली थी। फिर 17 साल की उम्र में मुझे संजय लीला भंसाली ने काम करने का मौका दिया।

पिता स्टार, फिर भी वेटर की नौकरी की

अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार की बेटी होने के बाद भी सोनम कपूर को वेटर की नौकरी करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद सोनम कपूर ने अनुपम खेर के शो में किया था। एक्ट्रेस बताया था- मुंबई में 10वीं के बाद सिंगापुर में जाकर पढ़ाई कर रही थी। उन दिनों मुझे ज्यादा पॉकेट मनी नहीं मिलती थी। फास्ट फूड खाने का बहुत शौक था, इसलिए मैंने कुछ दिनों के लिए मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेटर की जॉब भी की थी।

कपड़े उधार लेकर पहनती थीं

शुरुआती दौर में सोनम कपूर फैशन डिजाइनर्स से कपड़े उधार लेकर पहनती थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्ट्रेस ने कहा था- अपनी मां के कारण मैं अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फैशन डिजाइनर्स को स्टार मानती थी।

यह किसी इमेज को पेश करने की बात नहीं, बल्कि फैशन के प्रति मेरा सच्चा प्यार था। मुझे एहसास हुआ कि लोग अक्सर कपड़े उधार नहीं लेते, इसलिए मैंने उन्हें उधार लेना शुरू कर दिया। हर समय सब कुछ खरीदना समझदारी नहीं थी। मैंने बहुत कुछ खरीदा, लेकिन उधार लेना ज्यादा व्यावहारिक लगा।

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आम बात थी, लेकिन भारत में नहीं। मैंने वही किया जो उस समय मुझे अच्छा लगा। उस समय मैं 20 साल की थी, बिना किसी इरादे के बस फैशन के प्रति अपने जुनून पर काम करती थी।

बॉयफ्रेंड ने उड़ाया मजाक तो ब्रेकअप कर लिया

फिल्मों में एंट्री से पहले लोग सोनम के मोटापे का खूब मजाक उड़ाते थे। सोनम सबकी बातों को नजरअंदाज कर देती थीं, लेकिन जब उनके बॉयफ्रेंड ने मजाक उड़ाया तो बात उनके दिल पर लग गई।

सिमी गरेवाल के एक चैट शो में सोनम कपूर ने बताया था कि उनका पहला बॉयफ्रेंड डच नीदरलैंड का रहने वाला था। बताया जाता है कि सोनम जब 19 साल की थीं तब उनके बॉयफ्रेंड ने उनके वजन का मजाक उड़ाया था। इसीलिए सोनम ने उससे ब्रेकअप कर लिया था।

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी।

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी।

आनंद आहूजा से पहले इन लोगों को डेट कर चुकी थीं

फिल्म ‘सांवरिया’ की शूटिंग के दौरान सोनम और रणबीर के बीच नजदीकियों की खबरें उड़ी थीं। सोनम ने खुद करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में रणबीर से अपने अफेयर की बात स्वीकार भी की थी, लेकिन कहा जाता है कि रणबीर ने दीपिका के लिए सोनम को डिच कर दिया था। फिर सोनम कपूर ने कसम खाई कि वो किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी।

रणबीर से ब्रेकअप के बाद पुनीत मल्होत्रा की एंट्री

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सोनम का नाम मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा से जुड़ा। बताया जाता है कि जब पुनीत फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ डायरेक्ट कर रहे थे तब दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इनके बीच ब्रेकअप हो गया।

बिजनेसमैन साहिर बेरी के साथ भी नाम जुड़ा

पुनीत मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप के बाद सोनम कपूर का नाम बिजनेसमैन साहिर बेरी के साथ जुड़ा। हालांकि सोनम से जब इंटरव्यू में साहिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के साफ मना कर दिया।

सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी। एक्ट्रेस ने बेटे वायु को 22 अगस्त 2022 को जन्म दिया था।

‘आंटी’ कहने पर भड़क गई थीं ऐश्वर्या

सोनम कपूर अपनी बेबाक और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना होती है। ऐश्वर्या राय कई सालों से लॉरियल की ब्यूटी ब्रांड से जुड़ी हुई थीं, लेकिन 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया।

उसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम कपूर से ऐश्वर्या राय बच्चन को ब्रांड एंबेसडर से हटाने के निर्णय के बारे में पूछा गया, तब सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी कहते हुए कहा था- ऐश्वर्या दूसरी पीढ़ी की आंटी हैं। यह बात सुनकर ऐश्वर्या भड़क गई थीं।

बाद में सोनम कपूर ने अपनी सफाई में कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है, इसलिए उन्हें आंटी कहना स्वाभाविक है। सोनम कपूर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

नेपोटिज्म के मुद्दे पर ट्रोल हुई थीं

सोनम कपूर को नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी काफी ट्रोल किया जाता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सभी स्टारकिड्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। नेपोटिज्म के मुद्दे पर सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे समेत कई एक्ट्रेस को लगातार आलोचना झेलनी पड़ी थी। लगातार आपत्तिजनक कमेंट्स और मैसेज देखकर सोनम कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नेपोटिज्म के मुद्दे पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था- ये कुछ कमेंट्स है जो मुझे आ रहे हैं। मीडिया और सभी तरह के लोग जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं और भड़का रहे हैं। ये सब आप पर है। लोग बातें कर रहे हैं कि किसी व्यक्ति को कैसे दयालु होना चाहिए और खुद दूसरों के साथ उससे भी बुरा कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत पर कमेंट करके ट्रोल हुईं

दरअसल, सोनम कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर एक ट्वीट किया, जो खूब वायरल हुआ था। सोनम ने अपने ट्वीट में लिखा था- किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है।

सोनम ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे थे। सोनम के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद सोनम कपूर को अपने कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा था।

सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं

सोनम सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बॉलीवुड राउंड-टेबल 2016’ में बचपन में हुई छेड़खानी के बारे में खुलकर बात की थी। सोनम ने कहा था- हर कोई बचपन में यौन शोषण का शिकार होता है। बचपन में मेरे साथ ऐसा हादसा हुआ था, जो भयावह था। इसके बारे में मैंने 2-3 साल तक किसी को बताया नहीं था।

युवक ने प्राइवेट पार्ट्स को छुआ था

सोनम ने बताया था- मैं रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म अपने दोस्तों के साथ देखने गैटी गैलेक्सी थिएटर गई थी। उस वक्त मेरी उम्र कुछ 13-14 साल होगी। हम सभी लड़कियां समोसा खरीदने गईं। हम एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े थे। मैं सबसे लंबी थी, इसलिए आखिरी में थी।

कोई आदमी पीछे से आया और उसने मेरे ब्रेस्ट दबोच लिए। जाहिर तौर पर उस वक्त मेरे ब्रेस्ट नहीं थे। ऐसा होने पर मैं कांप गई। पूरी तरह से अंदर से हिल गई थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है? मैं बस रोने लगी। मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। मैं चुपचाप बैठकर फिल्म देखती रही।

मुझे लग रहा था कि जैसे मैंने कुछ गलत कर दिया हो। 2-3 साल तक मैंने इस बारे में किसी से भी बात नहीं की। मैं जानती हूं कि कई लोग इस तरह की घटनाओं से गुजरते हैं।

दोस्त भी हो चुकी हैं सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार

सोनम कपूर ने कहा था कि इंडस्ट्री में भी लोगों को सेक्शुअल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा है। सोनम कपूर ने अपनी दोस्त के साथ हुई सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर खुलासा किया था।

एक्ट्रेस ने कहा था- इंडस्ट्री में इस प्रकार की चीजों का सामना कई लोगों को करना पड़ा है, लेकिन हर कोई इसे लेकर आवाज नहीं उठाता। मेरी दो बेहद खास फ्रेंड को इसका सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इसे लेकर किसी से कोई शिकायत नहीं की। मेरा मानना है कि इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

बेडरूम के सीक्रेट्स के बारे में बात की

अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अनुभव भी शेयर करने से सोनम नहीं हिचकती हैं। वोग के एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था- मैं रात में अपने बेडरूम की लाइट कभी बंद नहीं करती हूं। मुझे लाइट खुली रखना ही पसंद है। इसके अलावा मुझे एक्साइटेड करने के लिए फोर प्ले से ज्यादा डर्टी टॉक्स पसंद हैं। इन सब बातों के अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्हें हैंड जॉब बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

भाई को जरूरी सेक्स एडवाइस दी

सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन को एक जरूरी सेक्स एडवाइस दी थी। इसका खुलासा सोनम ने नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो ‘#NoFilterNeha’ के दौरान किया था। सोनम ने कहा था- लड़कियों को लेकर हर्ष का टेस्ट बहुत बुरा है। मैं यह डायरेक्टली नहीं कह सकती। उसने डिसाइड किया है कि वह कभी मेरे और रिया के जैसी लड़कियों को डेट नहीं करना चाहता।

इस दौरान सोनम और रिया ने हर्ष की लाइफ में आई लड़की को लेकर कमेंट भी किया। उन्होंने कहा था- वह स्वीट, लेकिन अजीब हैं। बुरी नही हैं, लेकिन उन्हें इससे बेहतर मिल सकती है। लड़कियों को लेकर तुम्हारा इतना बुरा टेस्ट क्यों है। हमें उम्मीद है कि तुम प्रोटेक्शन यूज कर रहे होगे।

सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ में बिजी

बहरहाल , संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

__________________________________________________________________________

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

सोनाक्षी @38, मोटी कहकर फिल्म से निकाली गईं:रैंप पर मॉडल ने कहा- अब गाय भी वॉक करेगी?

अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को एक समय मोटापे की वजह से काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular