South Africa vs England 1st T20; Duckworth-Lewis Rule | Sophia Gardens | डकवर्थ-लुईस नियम से अफ्रीका ने इंग्लैंड को टी-20 में हराया: सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई; मार्करम ने बनाए 28 रन

4 Min Read

[ad_1]

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। कार्डिफ में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के आधार पर 12 रन से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय 6.30 बजे से ढाई घंटे देरी से शुरु हुई। जिसकी वजह से ओवर को कम करके पहले 9 ओवर कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 7 गेंद शेष रहते फिर बारिश आ गई, जिससे उनकी पारी 7.5 ओवर में समाप्त हो गई। उस समय अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी।

एडन मार्करम ने 28 रन बनाए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडन मार्करम के 28 रनों (14 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की मदद से मजबूत शुरुआत की। मार्करम, जिन्हें हाल ही में SA20 नीलामी में 14 मिलियन रैंड (लगभग 8 लाख अमेरिकी डॉलर) में खरीदा गया था ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी की। उन्होंने लियाम डॉसन के खिलाफ नो-लुक छक्का और फिर साइटस्क्रीन पर छक्का जड़ा। हालांकि, सैम कुरेन की धीमी गेंद पर वह तीसरे फील्डर को कैच दे बैठे।

एडन मार्करम ने 14 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए।

एडन मार्करम ने 14 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए।

इंग्लैंड नहीं बना सका 69 रन 69 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 13.8 प्रति ओवर की रनरेट से रन बनाने थे। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक दोनों शून्य पर आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। जोस बटलर ने 11 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ साथ नहीं मिला।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट लिए कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने शानदार वापसी की। रबाडा ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया, हालांकि बटलर ने उनके ओवर में चौका और छक्का जड़ा। यानसन ने भी जैकब बेथेल को आउट किया और फिर बटलर को कैच कराकर मैच को दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में पक्का कर दिया। कॉर्बिन बॉश ने भी दो विकेट लिए।

___________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप- भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया, कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच

वर्ल्ड चैंपियन भारत ने एशिया कप क्रिकेट के अपने पहले मैच में UAE को 9 विकेट से हरा दिया। वैसे तो टी-20 मैच 240 गेंदों का होता है लेकिन भारतीय टीम ने सिर्फ 106 गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment