Monday, April 7, 2025
Monday, April 7, 2025
HomeबिहारSP ने पुलिस अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण: जहानाबाद में अवैध...

SP ने पुलिस अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण: जहानाबाद में अवैध बालू खनन की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, विशेष टीम करेगी छापेमारी – Jehanabad News


जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से केस निष्पादन के लिए लगातार निर्देश मिल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान केस निष्पादन की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

.

क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायतों को देखते हुए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मुद्दे से निपटने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। फल्गु नदी के नजदीक होने के कारण इस इलाके में अवैध खनन की गतिविधियां ज्यादा होती हैं। पुलिस इस पर कड़ी नजर रख रही है।

SP अंचल कार्यालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे है।

2 दिन बाद भी होगा निरीक्षण

एसपी ने बताया कि दो दिन बाद थाने का भी निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। पुलिस अंचल निरीक्षक की भूमिका और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular