धनबाद में निर्माणाधीन पुलिस कंट्रोल रूम का एसएसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

editor
1 Min Read

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को जिले के निर्माणाधीन पुलिस कंट्रोल रूम (सीसीआर) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने कहा कि सीसीआर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र होगा, जहां से सिटी हॉकस, टाइगर पेट्रोलिंग और गश्ती दलों का बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने के लिए जिले में चरणबद्ध तरीके से हाईटेक सीसीटीवी, 360 डिग्री कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं।

प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्माण और तकनीकी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल धनबाद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।

Leave a Comment