रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और उद्योग जगत से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भूमिका राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण रही है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उद्योग जगत द्वारा उठाए गए मुद्दों और सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से व्यवसाय के वातावरण को और अधिक सरल व अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मुलाकात के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, मनीष श्राफ और डॉ. अभिषेक रामाधीन उपस्थित


















