धनबाद | वंदे भारत न्यूज़ | 31 अक्टूबर 2025एकलव्य मॉडल विद्यालय, टुंडी के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने की।बैठक में राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति, दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उप स्वास्थ्य केंद्र, टुंडी के डॉक्टर को प्रतिनियुक्त कर विद्यालय में प्रतिदिन दो घंटे सेवा देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में एक नर्स और एक काउंसलर की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक किराए का वाहन भी विद्यालय में रखा जाएगा।शिक्षा और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु विद्यालय में खेल मैदान, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशाला (लैब) की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त पूरे विद्यालय परिसर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाएगा, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार झा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती स्नेहा कच्छप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।📍#Dhanbad #EklavyaModelSchool #Tundi #EducationNews #AdityaRanjan #VandeBharatNews
















