Stock Market Updates; Sensex Nifty BSE NSE | IPO – IT Banking Share Price | सेंसेक्स 4 महीने बाद 80 हजार के नीचे आया: आज 765 अंक गिरा, निफ्टी भी 246 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयर्स टूटे

2 Min Read

[ad_1]

मुंबई19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 8 अगस्त को सेंसेक्स 765 अंक गिरकर 79,857 पर बंद हुआ। 4 महीने बाद यह 80 हजार के नीचे आया है। इससे पहले 9 मई को बाजार 79,454 पर आ गया था।

निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 24,350 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। मेटल, IT, ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 761 अंक (1.85%) चढ़कर 41,820 पर और कोरिया का कोस्पी 17 अंक नीचे 3,210 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 222 अंक (0.89%) गिरकर 24,858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,635 पर बंद हुआ है।
  • 7 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 224 अंक गिरकर 43,968 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 73 अंक चढ़कर 21,242 पर और S&P 500 6,340 पर फ्लैट बंद हुआ।

आज 2 IPO में अप्लाई करने का दूसरा दिन

JSW सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड का IPO कल से ओपन हो गए हैं। JSW सीमेंट इस IPO 3,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। JSW सीमेंट IPO का प्राइस बैंड 139 से 147 रुपए है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड इस IPO 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 260 से 275 रुपए है।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल 7 अगस्त को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 80,623 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 22 अंक की तेजी रही और ये 24,596 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज अपने 79,811 के निचले स्तर से 812 अंक की रिकवरी की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment