मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन, बच्चों की रचनात्मक सोच को मिला मंच

editor
2 Min Read

झरिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर “हर बच्चा खास है” अभियान के अंतर्गत बाल जागरूकता सप्ताह के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन किया। यह प्रतियोगिता मनिश कोचिंग सेंटर, मनबाद, झरिया में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को आगे बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने “हर बच्चा खास है” और “शिक्षा सबका अधिकार” विषयों पर मोबाइल एप्लिकेशन की सहायता से आकर्षक और प्रभावशाली पोस्टर तैयार किए। छात्रों की तकनीकी समझ, रचनात्मकता और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गंभीरता उनके कार्यों में स्पष्ट दिखी।

निर्णायकों एवं अतिथियों ने बच्चों के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज की बेहतरी के लिए संवेदनशील बनाते हैं तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।प्रतियोगिता का परिणाम —प्रथम स्थान: पवित्रा अग्रवालद्वितीय स्थान: गुनगुन सेनतृतीय स्थान: हंशिका यादव

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने कहा कि मंच आगे भी इस प्रकार के रचनात्मक और शिक्षात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिकाधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।झरिया में आयोजित यह प्रतियोगिता बाल जागरूकता सप्ताह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित हुई और बच्चों को समाज के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का एक मजबूत मंच प्रदान किया।

Leave a Comment