धनबाद के बलियापुर में सनसनी: माँ-बेटे की संदिग्ध मौत, कई दिनों बाद घर से मिले सड़े हुए शव — पुलिस जांच में जुटी

editor
3 Min Read

धनबाद | 2 नवंबर 2025-:धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंता पंचायत स्थित चरकी डूंगरी टोला में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही घर से माँ और बेटे के सड़े हुए शव बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से पिछले कई दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी और दोनों को आसपास नहीं देखा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी।

🚪 घर का दरवाजा तोड़ते ही सामने आया भयावह मंजर-:सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।घर के आंगन में 52 वर्षीय नोमो गोराई का शव पड़ा था, जबकि अंदर चौकी पर उनके 32 वर्षीय बेटे कालीपद गोराई का शव मिला। दोनों शव बुरी तरह से सड़ चुके थे, जिससे पूरे मोहल्ले में बदबू फैल गई थी।

🧺 बीमार चल रहा था बेटा, सब्जी बेचकर चलाता था घर-:ग्रामीणों ने बताया कि कालीपद गोराई सब्जी बेचने का काम करता था और पिछले कुछ समय से बीमार था। कई लोगों का अनुमान है कि उसकी बीमारी के चलते मौत हुई होगी, और यह सदमा माँ नोमो गोराई बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

🔍 संदेह और जांच-:पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है।हालांकि, मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं —कुछ लोगों का कहना है कि बीमारी और सदमे से दोनों की मौत हुई,जबकि कुछ ने संभावित आत्महत्या की आशंका जताई है।

🚫 हत्या की संभावना से इनकारथाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया,> “घर का मुख्य और पिछला दरवाजा दोनों अंदर से बंद थे, इसलिए हत्या की आशंका बहुत कम लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।”घटना के बाद से प्रधानखंता और आसपास के गांवों में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच में जुटी है।📍#DhanbadNews #Baliyapur #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #JharkhandNews

Leave a Comment