---
title: "📌 *तेईस नवंबर को होगा निःशुल्क नेत्र शिविर* *मोतिया बिंद की जांच, ऑपरेशन के साथ होगी भोजन और ठहरने की सुविधा मुफ्त** सीतापुर आसिफ ख।आदर्श नगर पंचायत हरगांव क्षेत्र अन्तर्"
url: "https://vandebharattv.com/teees-nvnbr-ko-hoga-nihshulk-netr-shivir-motiya-bind-2/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-18T05:15:26+00:00"
---

# 📌 *तेईस नवंबर को होगा निःशुल्क नेत्र शिविर* *मोतिया बिंद की जांच, ऑपरेशन के साथ होगी भोजन और ठहरने की सुविधा मुफ्त** सीतापुर आसिफ ख।आदर्श नगर पंचायत हरगांव क्षेत्र अन्तर्

📌
 \*तेईस नवंबर को होगा निःशुल्क नेत्र शिविर\*

\*मोतिया बिंद की जांच, ऑपरेशन के साथ होगी भोजन और ठहरने की सुविधा मुफ्त\*\*

सीतापुर आसिफ खान।आदर्श नगर पंचायत हरगांव क्षेत्र अन्तर्गत बुजुर्गों एवं असहाय लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार तेईस नवंबर 2026 को हरगांव में निःशुल्क मोतिया बिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से आयोजित यह शिविर दतेली रोड स्थित चीमा पैलेस में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
 शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर मोतिया बिंद की पहचान की जाएगी। जांच में मोतियाबिंद की पुष्टि होने वाले मरीजों का लेंस विधि से ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। खास बात यह है कि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल तक आने-जाने के साथ भोजन और ठहरने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त शिविर में आंखों की जांच कराने वाले लोगों को किफायती दरों पर चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। बेहतर लेंस एवं दूरबीन विधि से ऑपरेशन के सम्बन्ध में परामर्श की सुविधा भी रहेगी।
 आयोजक नितिन मिश्र, संचालक ममता पैथोलॉजी हरगांव एवं गुरदीप सिंह चीमा (ज्ञानी जी), प्रबंधक चीमा पैलेस ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बुजुर्गों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों को नेत्र चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।
 आयोजकों ने विशेष रूप से अपील की है कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, वे शिविर में अपना कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं।ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को आधार कार्ड,राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऑपरेशन कराने वाले मरीज अपने साथ दो मोबाइल नंबर भी लेकर आएं,जिससे आगे की प्रक्रिया में संपर्क किया जा सके।
 आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
 शिविर के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नितिन मिश्र के मोबाइल नंबर 7985430692 तथा गुरदीप सिंह के मोबाइल नंबर 9415771879 पर संपर्क किया जा सकता है।
