तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का दिया आमंत्रण

editor
1 Min Read

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन को हैदराबाद में 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग, विकास तथा साझेदारी बढ़ाने के विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। विक्रमार्क ने झारखंड और तेलंगाना के बीच सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में संभावित सहयोग को रेखांकित किया।

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे।

Leave a Comment