तोपचांची के प्रथम मुखिया कामरेड रघुनाथ महतो की 9वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

editor
2 Min Read

तोपचांची, धनबाद: तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत अंतर्गत नरकोपी गांव में रविवार को तोपचांची के प्रथम निर्विरोध चुने गए मुखिया स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ महतो की 9वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें एक समाज सुधारक, शिक्षाविद और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता के रूप में याद किया।

हलधर महतो ने कहा कि “रघुनाथ महतो पांच भाषाओं के अनुवादक थे और 14 भाषाओं को बोल व समझ सकते थे। वे एक अद्भुत विद्वान और जनसेवक थे, जिन्होंने जीवनभर समाज को संगठित करने का कार्य किया।”सदानंद महतो ने कहा कि “वे एक महान क्रांतिकारी, लेखक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

संतोष महतो ने कहा कि “कामरेड रघुनाथ महतो का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया। आज जरूरत है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें।”राहुल महतो ने बताया कि “वे स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के परम मित्र थे और धनबाद हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी।”

इस मौके पर प्रमोद महतो, महेंद्र महतो, दयानंद प्रमाणिक, अनंतलाल महतो, बबलू महतो, कुलदीप प्रमाणिक, सरजू प्रसाद महतो, देवानंद महतो, तिलकचंद महतो, दुर्योधन महतो, दीपक प्रमाणिक, गिरिधारी महतो, दिनेश महतो, टेकलाल महतो, छेदी महतो, सुनीता कुमारी, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे हर वर्ष इस पुण्यतिथि को समाज सेवा और शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ कामरेड रघुनाथ महतो के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा ले सकें।

Leave a Comment