धनबाद | 26 दिसंबर 2025 धनबाद में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर धनबाद समाहरणालय परिसर में एयर प्रवाह (Air Pravah) डिवाइस स्थापित किया गया है।
एयर प्रवाह एक अत्याधुनिक वायु गुणवत्ता मापक उपकरण है, जिसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की पहल के तहत सी-डैक, कोलकाता द्वारा विकसित किया गया है। यह डिवाइस पारंपरिक प्रणालियों से अलग है, जहां रिपोर्ट आने में 4 से 6 दिन लगते थे, जबकि एयर प्रवाह रीयल-टाइम में वायु गुणवत्ता की सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है।
किन प्रदूषकों की होगी निगरानी-:एयर प्रवाह डिवाइस के माध्यम से निम्नलिखित मानकों की माप की जाएगी—कण (Particulate Matter): PM 2.5, PM 10, PM 1गैसें: SO₂, NO₂, O₃, CO, CO₂अन्य: तापमान और आर्द्रता (Humidity)
मुख्य विशेषताएं-:ऐप आधारित सुविधा: ‘Air Pravah’ ऐप के माध्यम से मोबाइल और कंप्यूटर पर प्रदूषण का डेटा देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।AI आधारित विश्लेषण: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह डिवाइस पूर्व के आंकड़ों के आधार पर भविष्य के प्रदूषण स्तर का अनुमान भी लगा सकता है।
प्रशासन का मानना है कि इस डिवाइस से न केवल आमजन को वायु गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिलेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी। यह पहल धनबाद में स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
















