मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित।

editor
1 Min Read

रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत हुए अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने वालों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मंजरूल होदा एवं दीपक कुमार शामिल थे, जिन्हें हाल ही में आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है तथा उनसे राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment