The country’s second largest cricket stadium will be built in Bengaluru | बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा: 80,000 दर्शकों की क्षमता होगी; RCB भगदड़ केस के बाद फैसला

4 Min Read

[ad_1]

बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी में बनने वाले 100 एकड़ में फैले स्टेडियम को मंजूरी दी। - Dainik Bhaskar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी में बनने वाले 100 एकड़ में फैले स्टेडियम को मंजूरी दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास नया क्रिकेट स्टेडियम बनवाने की घोषणा की है। इस स्टेडियम में एक साथ 80 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे। यह दर्शक क्षमता के हिसाब से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में स्टेडियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे 1650 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

नया स्टेडियम पहले से मौजूद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से 22 किलोमीटर दूर है। इसे बनाने का फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री सेलिब्रेशन में मची भगदड़ के बाद लिया गया है।

RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए 4 जून को चिन्नास्वामी में कार्यक्रम रखा गया था। इसमें भगदड़ मच गई और 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

स्टेडियम 100 एकड़ में बनाया जाएगा 1,650 करोड़ रुपए की इस परियोजना का पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड उठाएगा। इसमें सिर्फ क्रिकेट मैदान ही नहीं, बल्कि आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेलों की सुविधाएं, आधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक कन्वेंशन हॉल भी होगा। यह स्टेडियम बेंगलुरु में BCCI के नए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जैसा बन सकता है।

बड़े आयोजनों के लिए ठीक नहीं हैं एम. चिन्नास्वामी बेंगलुरु भगदड़ मामले की जांच करने वाले जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग ने कहा था कि 32,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, जो सिर्फ 17 एकड़ में फैला है, बड़े आयोजनों के लिए ठीक नहीं है। आयोग ने सलाह दी थी कि ऐसे मैचों को ज्यादा जगह और बेहतर सुविधाओं व पार्किंग वाले स्थानों पर कराया जाए।

महाराजा ट्रॉफी 2025 को मैसूर शिफ्ट किया गया 11 अगस्त से शुरू होने वाली घरेलू टी-20 लीग महाराजा ट्रॉफी को मैसूर शिफ्ट कर दिया गया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को पुलिस से मंजूरी न मिलने के कारण महाराजा ट्रॉफी का आयोजन मैसूर में कराना पड़ रहा हैं।

इसके बाद से विमेंस वर्ल्ड कप के मैचों और 2026 में यहां आईपीएल मैचों की मेजबानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी चिन्नास्वामी स्टेडियम मे जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के आसपास हुई भगदड़ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इस हादसे में 11 लोगों की जान गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को RCB की विक्ट्री सेरेमनी के दौरान भगदड़ मच गई थी।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को RCB की विक्ट्री सेरेमनी के दौरान भगदड़ मच गई थी।

———————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में विमेंस वर्ल्ड कप मैचों पर संकट

ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment