धनबाद, 28 नवंबर 2025उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में जन शिकायत प्रभारी पदाधिकारी नियाज अहमद ने जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी।
कार्यक्रम में लोगों ने जमीन की मापी, अवैध कब्जा, पंजी-2 में नाम जोड़ने, भूमि क्रय-विक्रय से जुड़ी धोखाधड़ी, जलापूर्ति, फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन बिक्री, संपर्क पथ निर्माण, जबरन दुकान पर कब्जा, स्वास्थ्य व शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित आवेदन दिए।
पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, सभी मुद्दों को नियमसम्मत तरीके से निपटाया जाएगा।”जिले भर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार पहुंचे।



















