धनबाद: हीरापुर स्थित लिंडसे क्लब एवं लाइब्रेरी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय पौष पार्बन मेले का तीसरे एवं अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ईसीएल–बीसीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर हिमाद्री राय उपस्थित रहे। क्लब की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को पौष पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। गुरुसुर नृत्य संघ की ओर से ऋषिता सेन गुप्ता सहित कलाकारों ने शानदार बांग्ला सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कोलकाता से आए मैनाक बांग्ला बैंड ने पारंपरिक लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शक काफी आनंदित नजर आए।
मेले के दौरान बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से क्लब एवं एसएनएमएमसीएच के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई दी तथा मेले में आए लोगों और सभी प्रायोजकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब के सचिव सलिल विश्वास ने पौष पार्बन मेले के सफल आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों, सदस्याओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।तीन दिवसीय यह मेला सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक सहभागिता और उत्सव की भावना को मजबूत करने में सफल

















