धनबाद, 10 नवंबर 2025:धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे गौ रक्षा दल के समाजसेवी संजय कुमार चौहान ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार से देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी।
धरना स्थल पर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह समेत कई लोगों की उपस्थिति में संजय चौहान को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।धरने के दौरान संजय चौहान ने कहा कि “गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। गौ हत्या न केवल धार्मिक आस्था का अपमान है, बल्कि यह समाज में नैतिक पतन का कारण भी बन रही है।”
उन्होंने साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की, यह कहते हुए कि “ऐसे संबंध समाज की बहन-बेटियों के भविष्य के लिए खतरा हैं। सरकार को कानून बनाकर इसे रोकना चाहिए।”
गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक मुद्दों पर जनजागृति फैलाने का प्रयास है और आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।🗞️ #DhanbadNews #GauRakshaDal #SanjayChauhan #Protest #SocialAwareness #VandeBharatNews

















