[ad_1]
![]()
किशनगढ़बास कस्बे में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने खैरथल रोड स्थित एक किराना दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख दस हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
.
दुकानदार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर शिव कॉलोनी स्थित अपने घर चले गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी दुकानदार मदनलाल पाटनिया ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर करीब चार से पांच फीट तक उखड़ा हुआ था और अंदर रखी नकदी गायब थी।
गौर करने वाली बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखे सामान को छुआ तक नहीं और सिर्फ नकदी ही ले गए। सूचना पर किशनगढ़बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link















