धनबाद में पीडीएस व्यवस्था होगी और मजबूत, डीलरों को मिली 4G ई-पोस मशीन उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया वितरण, लाभुकों से शालीन व्यवहार व समय पर खाद्यान्न वितरण के दिए निर्देश

editor
1 Min Read

धनबाद | 19 दिसंबर 2025उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान डीलरों को मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कुल 721 पीडीएस डीलरों के बीच चरणबद्ध तरीके से 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया जाएगा। साथ ही डीलरों को मशीन संचालन, लाभुक सत्यापन, लेन-देन प्रक्रिया और तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने डीलरों को निर्देश दिया कि 4G ई-पोस मशीन का नियमित और सही उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखते हुए समय पर खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाए।इस अवसर पर एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment