सांसद खेल महोत्सव के तहत धनबाद में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

editor
2 Min Read

धनबाद। बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद के सांसद ढुलु महतो की पहल पर किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी (आईएसएम) के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन सांसद प्रतिनिधि व खेल प्रभारी कैलाश कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, धनबाद जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो. सलाउद्दीन एवं संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शशि प्रकाश सिंह ने किया।

मैचों में निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, दिलीप महतो, सरकार मरांडी एवं सनाउल्लाह अंसारी ने निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिनमें मदन मोहन सिंह, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी, प्रदीप कुमार राम, सुनील चौधरी, विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय झा, चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना, देवाशीष पाल, विकास साव, राजेश कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, प्राची देवी, दुर्गा सिंह, पंकज गुप्ता, मुन्ना साहू, अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment