प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राएं सम्मानित

editor
1 Min Read

धनबाद | 17 दिसंबर 2025 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय की तीन छात्राओं को सम्मानित किया। उपायुक्त ने छात्राओं को डायरी एवं कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की।

प्री-बोर्ड परीक्षा के अनुश्रवण के दौरान विद्यालय पहुंचे उपायुक्त ने कक्षा 8 में प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रूपोंश्री नंदी, द्वितीय स्थान पर रही आईशा कुमारी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कोमल कुमारी को सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में की गई वॉल पेंटिंग, कक्षा में प्रिंट-रिच सजावट और छात्रों की नियमित उपस्थिति की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रोजेक्ट रेल परीक्षा, पाठ्यक्रम, पढ़ाई की गुणवत्ता तथा विद्यालय की आवश्यकताओं को लेकर संवाद भी किया।उपायुक्त ने विद्यालय के शिक्षक श्री संजय कुमार के शैक्षणिक प्रयासों और नवाचार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Comment