महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को टाइगर फोर्स के महामंत्री अवधेश पासवान ने दी श्रद्धांजलि

editor
1 Min Read

केंदुआडीह (धनबाद) : भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को टाइगर फोर्स के महामंत्री एवं समाजसेवी अवधेश पासवान ने केंदुआडीह पांच नंबर में ग्रामीणों, मित्रों और परिवारजनों के साथ मिलकर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर अवधेश पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उनके प्रगतिशील विचार और दूरदृष्टि आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और पासवान के समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सम्मानपूर्ण और भावनात्मक माहौल देखा गया।

Leave a Comment