रांची : झारखंड विधानसभा की सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से बुधवार को मलेशिया और श्रीलंका के शीर्ष जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे—एम. सरवनन, सांसद, मलेशिया एवं वाइस प्रेसिडेंट, मलेशियन-इंडियन कांग्रेसएस. श्रीथारन, सांसद, श्रीलंकासेंथिल थोंडमन, पूर्व राज्यपाल, पूर्वी प्रांत, श्रीलंका एवं वर्तमान अध्यक्ष, सीलोन वर्कर्स कांग्रेस
मुलाकात के दौरान झारखंड और इन देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषकर महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, प्रवासी भारतीय समुदाय, शिक्षा और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं।
विदेशी प्रतिनिधियों ने झारखंड की प्राकृतिक संपदा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, कल्पना सोरेन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए सहयोग और सहभागिता के रास्ते खोलने को तैयार है।यह मुलाकात झारखंड के लिए वैश्विक मंच पर पहचान बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।















