रांची | 30 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़-:राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सवारी गाड़ी के पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा NH-33 टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर हुआ।
सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार और वाहन के असंतुलन के कारण सवारी गाड़ी अचानक पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसके भीतर फंस गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है।मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।📍#Ranchi #BunduAccident #JharkhandNews #RoadAccident #VandeBharatNews #NH33

















