---
title: "ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज"
url: "https://vandebharattv.com/traiktr-tr-li-ki-tkkr-se-bhaee-bhn-gnbhir/"
language: "en-US"
updated: "2026-10-26T13:18:08+00:00"
---

# ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन गंभीर घायल, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में महमूदाबाद से बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 15 अक्टूबर की शाम की है। पीड़ितों की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजीपुर मोहल्ला निवासी मालती देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे संदीप और बेटी प्रिया 15 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे बाइक से महमूदाबाद से घर लौट रहे थे। रास्ते में झांसा पुरवा के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे की ओर पिछाड़ने से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों भाई-बहन घायल हो गए।

मालती देवी का आरोप है कि हादसे के बाद मदनपुर निवासी सीटू ने ट्रैक्टर चालक को मौके से भगा दिया। उन्होंने 17 अक्टूबर को फतेहपुर कोतवाली में शिकायत की थी। आरोप है कि वहां कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी से शिकायत की।

अब पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

अमर सिंह | वंदे भारत न्यूज, ब्यूरो चीफ बाराबंकी
