हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में ‘ट्रांसपोर्ट डे’ का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने सीखी यातायात सुरक्षा और किया शहर भ्रमण

editor
2 Min Read

धनबाद-:धनबाद स्थित हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में शुक्रवार को बड़े ही उत्साह के साथ “ट्रांसपोर्ट डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को जल, थल और नभ—तीनों प्रकार के यातायात के साधनों के बारे में रोचक तरीके से ज्ञान दिया गया। साथ ही बच्चों को ट्रैफिक रूल्स और रोड सेफ्टी के महत्व से भी अवगत कराया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता सिंह ने बच्चों को यातायात सुरक्षा, सड़क पार करने के नियम, सिग्नल लाइट के अर्थ तथा सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के तहत बच्चे स्कूल बस से धनबाद शहर के भ्रमण पर निकले। सफर के दौरान बच्चों ने “मोटर चलाओ” और “द व्हील्स ऑन द बस” जैसी कविताएँ गुनगुनाते हुए तरह-तरह के वाहनों, उनके रंग और उपयोग के बारे में सीखा।

भ्रमण के दौरान बच्चे एसजेएएस अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से मुलाकात की। इसके बाद बच्चों ने पेट्रोल पंप, तालाब, फल-सब्ज़ी बाजार, आईएसएम और बिरसा मुंडा पार्क का भी दौरा किया। स्कूल लौटने के बाद उप-प्रधानाचार्या ने बच्चों को “ड्राइव सेफ” का संदेश देते हुए सुरक्षित यात्रा के महत्व को समझाया।कार्यक्रम में सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। “ट्रांसपोर्ट डे” बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन से भरपूर रहा, जिसने उन्हें यातायात के महत्व और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Comment