Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeस्पोर्ट्सU19 Women World Cup 2025: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का...

U19 Women World Cup 2025: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान – India TV Hindi


Image Source : TWITTER
अंडर-19 भारतीय महिला टीम

मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी निकी प्रसाद को मिली है। वहीं उपकप्तान सानिका चालके को बनाया गया है। टीम में ज्यादातर उन प्लेयर्स को मौका मिला है, जो भारत के लिए अंडर-19 एशिया कप में शामिल थीं। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था। 

भारतीय टीम में मौजूद हैं दो विकेटकीपर

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है। कमलिनी ने अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन किया था और अपने दम पर पाकिस्तान के खिला मैच जिताया था। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में 52 रन बनाने वाली जी त्रिशा को भी जगह मिली है। 

ग्रुप-ए में है भारतीय महिला टीम

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा। 

2 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला 

ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। इनमें हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में छह-छह टीम के दो ग्रुप होंगे। सुपर सिक्स में हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा। 

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम: 

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नंदना एस, इरा जे, अनादि टी। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, तीन महीने तक नहीं हो पाएगी इस खिलाड़ी की वापसी

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular