ICC अंडर-19 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025
ICC U19 Women’s T20 World Cup Live Streaming:ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज (शनिवार, 18 जनवरी) से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था और वह इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में शिरकत कर रहा है।
ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, समोआ और साउथ अफ्रीका हैं। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के मैच 23 जनवरी तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 25 जनवरी से सुपर सिक्स मुकाबले शुरू होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 31 जनवरी को खेले जाएंगे और फिर 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में फाइनल होगा। आइए जानते हैं U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब, कहां और कैसे देख पाएंगे….
U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब खेले जाएंगे?
U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे शुरू होंगे।
U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कहां देख पाएंगे?
U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।
U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल
Latest Cricket News