धनबाद। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत से समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही सुशासन और राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं, और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नया कार्यकाल बिहार की प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।















