3 मिनट पहलेलेखक: उत्कर्षा त्यागी
- कॉपी लिंक
UP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
लड़कियों का रिजल्ट फिर लड़कों से बेहतर
10वीं में इस बार कुल 90.11% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियां 93.87 %, जबकि लड़के 86.66 पास हुए हैं। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 7.21 प्रतिशत ज्यादा पास हुई हैं। वहीं 12वीं में इस बार 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार 12वीं के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं।
बीते सालों में 12वीं में लड़के-लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज
2024: 82.60% लड़के- 77.78% लड़कियां- 88.42%
2023: 75.52% लड़के- 69% लड़कियां- 83%
2022: 85.33% लड़के- 81.21% लड़कियां- 90.15%
2021: 97.88% लड़के- 97.7% लड़कियां- 98.40%
2020: 74.0% लड़के- 68.88% लड़कियां- 81.96%
बीते सालों में 10वीं में लड़के-लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज
2024: 89.55% लड़के- 86% लड़कियां- 93%
2023: 89.78% लड़के- 86.64% लड़कियां- 93.34%
2022: 88.18% लड़के- 85.25% लड़कियां- 91.69%
2021: 99.53% लड़के- 99.52% लड़कियां- 99.55%
2020: 83.31% लड़के- 79.88% लड़कियां- 87.29%
2024 में लड़कियों ने बाजी मारी थी
2024 में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के स्टूडेंट्स ने 10वीं-12वीं एग्जाम में टॉप किया था। हाईस्कूल में 600 में से 591 (98.5 प्रतिशत) अंकों के साथ प्राची निगम और इंटरमीडिएट में 500 में से 489 (97.8 फीसदी) अंकों के साथ शुभम वर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।
2024 में, कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों यूपी बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियां फिर से लड़कों से आगे निकली थीं। कक्षा 10 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78% था, जिसमें 93% लड़कियां और ने 86% लड़के शामिल थे। कक्षा 12 के लिए लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42% था, जबकि लड़कों का 77.78% था। महिलाओं के बेहतर प्रदर्शन का चलन एक और साल तक जारी रहा।
2024 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों शामिल हैं। कक्षा 10 की परीक्षा में 29,82,055 प्रतिभागी थे, जिनमें से 22,93,467 पास हुए। कक्षा 12 के लिए, 24,52,830 छात्रों में से 20,26,067 ने परीक्षा पास की।
54 लाख स्टूडेंट्स की 3 करोड़ कॉपियां जांची गई
इस बार UP बोर्ड 10वीं का एग्जाम 25.56 लाख स्टूडेंट्स और 12वीं का एग्जाम 25.77 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। इन 54 लाख स्टूडेंट्स के लिए UP बोर्ड ने 17 दिन के अंदर एग्जाम कराया और केवल 15 दिन में कॉपियां जांचने का काम पूरा किया गया। बोर्ड ने बताया कि इस बार टीचर्स ने करीब 3.5 करोड़ कॉपियों की जांच की है।
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
1. 10वीं में 90% स्टूडेंट्स पास, जालौन का यश टॉपर:इटावा की अंशी, बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर; लड़कियां फिर आगे

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें….
2. 12वीं में प्रयागराज की महक टॉपर:अमरोहा की साक्षी सेकेंड टॉपर; कैदियों का पासिंग परसेंट बच्चों से ज्यादा

यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 % के साथ प्रदेश में टॉप किया है। पूरी खबर पढ़ें…