Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
HomeदेशUP में आंधी-बारिश से 58, राजस्थान में 2 की मौत: देश...

UP में आंधी-बारिश से 58, राजस्थान में 2 की मौत: देश के 28 राज्यों में तेज बारिश-तूफान का अलर्ट


नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 28 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी का भी अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की मौत हुई। राज्य के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया, जिला अस्पताल और कॉलोनियों में पानी घुस गया। नोएडा में 80 KMPH की स्पीड से हवा चली।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम बिगड़ा। कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में कई जगह पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ऊपर से स्ट्रांग सिस्टम गुजर रहा है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

गुरुवार को राजस्थान के 6 जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति रही। चित्तौड़गढ़ में ओले भी गिरे। एक मकान की दीवार गिरी, जिसमें दबने से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चा घायल हुआ।

वहीं, प्रदेश के 7 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45.0ºC से ऊपर दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज हुआ। राज्य के 3 शहरों में आज गर्मी का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट है। इसके अलावा 19 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

21 मई की शाम आई तेज-आंधी बारिश के कारण दिल्ली के अधितकम तापमान में 5.5°C की कमी आई। जो गिरकर 34.7°C पर आ गया। बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और 79 KMPH की रफ्तार से चली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे।

राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों दिन बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है।

कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं रहेगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली के निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास कार पर पेड़ गिर गया।

दिल्ली के निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के पास कार पर पेड़ गिर गया।

तेज आंधी के कारण गाजियाबाद में कई पार बिजली के खंभे उखड़ गए।

तेज आंधी के कारण गाजियाबाद में कई पार बिजली के खंभे उखड़ गए।

नोएडा के सेक्टर 146 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के अंडर पास में पानी भर गया।

नोएडा के सेक्टर 146 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के अंडर पास में पानी भर गया।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular