UP Police SI Recruitment Exam Over 15 Lakh Candidates To Appear

24 Min Read


लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ8 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर पूछा गया।

दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने पत्र लिखकर सीएम योगी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। वहीं, दरोगा भर्ती को लेकर एक फेक पेपर भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं।

उधर सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। यूपी बीजेपी कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों की गलती से जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है।

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ऐसे शब्द गलत

अब प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल

ये दरोगा भर्ती का प्रश्न पत्र है। इसमें ग्रीन सर्किल में सवाल दिख रहा, जिसे लेकर आपत्ति जताई जा रही।

ये दरोगा भर्ती का प्रश्न पत्र है। इसमें ग्रीन सर्किल में सवाल दिख रहा, जिसे लेकर आपत्ति जताई जा रही।

आज शनिवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई।

वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। एक का खुद पेपर था। दूसरा बहन को पेपर दिलाने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे।

फर्जी प्रश्न पत्र बेचने वाले को STF ने आगरा से पकड़ा

वहीं, STF टीम ने आगरा से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी आयुष ने बताया- हम लोग फर्जी प्रश्न पत्र को एडिट कर इसे असली बताते थे। फिर इसे टेलीग्राम चैनल पर शेयर करके अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पेमेंट वसूलते थे।

इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। ‘X’ पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा-

QuoteImage

ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं।

QuoteImage

यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा का फर्जी पेपर भी X पर शेयर किया। लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा का फर्जी पेपर भी X पर शेयर किया। लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बने यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी।

3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए…

काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।

सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।

वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।

वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।

यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।

गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।

कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।

कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।

दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

06:23 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बांदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी किया विरोध

06:22 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

देवरिया विधायक शलभ मणि ने भी किया विरोध

06:21 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने भी सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

06:20 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंडित सुनील भराला ने कहा- षड्यंत्र के तहत लिखा गया

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने कहा- जिस व्यक्ति ने ये पेपर बनाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्योंकि पंडित से क्या तात्पर्य, जाति पर शब्द आना नहीं चाहिए। ये दुर्भावनापूर्ण है और षड्यंत्र के तहत लिखा गया है। लिखने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

06:18 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा- पूछे गए सवाल की राज्य सरकार जांच करें

पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा ने कहा- उत्तर प्रदेश की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में बीसवें प्रश्न के अंतर्गत पूछे गए वैकल्पिक उत्तर से व्यक्तिगत रूप में मेरी असहमति है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उक्त विषय में जांच करवाकर समुचित कार्रवाई हो, ऐसी अपेक्षा मेरे द्वारा की गई है किसी के भी कृत्य से लोगों की भावनाओं को ठेस नही पहुंचनी चाहिए, पिछले दिनों सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फिल्म के आपत्तिजनक नाम पर तत्काल कार्रवाई की थी। राज्य सरकार इस पूरे मामले की जांच करा रही है।

05:12 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जौनपुर के बीजेपी विधायक बोले- ये पंडित शब्द का अपमान

जौनपुर के बदलापुर से बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सीएम योगी को पत्र लिखकर दरोगा भर्ती में पूछे गए सवाल पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा- ‘पंडित’ शब्द सम्मान और विद्वता से जुड़ा होता है, इसलिए इसे नकारात्मक अर्थ वाले विकल्पों के साथ रखना गलत है।

04:17 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में ज्ञापन दिया

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायतकर्ता दीपक शर्मा ने दरोगा भर्ती में पूछे गए सवाल पर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर FIR दर्ज की जाए, जिन्होंने ऐसे सवाल तैयार किए। क्योंकि, इस तरह के शब्द का प्रयोग ब्राह्मण समुदाय को अपमानित करने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

04:13 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अलंकार अग्निहोत्री बोले- ये गैर सनातन सरकार है

बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने भी दरोगा भर्ती में पंडित को लेकर किए सवाल पर आपत्ति जताई। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। तभी मैंने इस्तीफा दिया। ये गैर सनातनी सरकार है। जल्द ही ब्राह्मण समाज एकजुट होकर इन्हें जवाब देने का काम करेगा।

03:05 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंकज चौधरी से शिकायत, हाईकमान तक पहुंचा मामला

सूत्रों के मुताबिक, दरोगा भर्ती में पंडित के सवाल से जुड़ा मामला अब बीजेपी के प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों की गलती से जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है।

02:27 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रजेश पाठक बोले- ये स्वीकार नहीं

UP पुलिस भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रश्न या विकल्प से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों या संदर्भों को किसी भी परीक्षा में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

02:13 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंडित को लेकर पूछे सवाल पर योगी से शिकायत

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने सीएम योगी को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले” के लिए एक शब्द पूछते हुए विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल किया गया, जो एक विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है।

11:35 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

STF ने एक आरोपी को आगरा से अरेस्ट किया

STF ने आगरा से आरोपी आयुष को अरेस्ट किया है।

STF ने आगरा से आरोपी आयुष को अरेस्ट किया है।

यूपी STF ने एसआई परीक्षा में ठगी करने वाले एक आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आयुष ने पूछताछ में बताया- मेरे द्वारा टेलीग्राम पर कई चैनल बनाकर लोगों को ग्रुप में जोड़ा गया था। इन चैनलों पर पेपर लीक से संबंधित मैसेज वायरल किया जाता है।

किसी परीक्षा के पेपर का पीडीएफ एडिटर से एक पीडीएफ तैयार करते थे, जिसमें प्रश्न और विकल्प को छोड़कर बाकी सब हटा देते थे। इसे चैनलों में भेज देते, जिससे लोगों को विश्वास हो जाता और लोग ऑनलाइन पेमेंट कर देते थे।

11:13 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस भर्ती बोर्ड के DIG बोले- अब तक 7 FIR दर्ज हुईं

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चार और शनिवार को तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

08:05 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

झांसी में यूपी SI भर्ती परीक्षा देने पहुंचे एमपी के अभ्यर्थी, बोले- पेपर अच्छा हुआ

झांसी में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में मध्य प्रदेश से भी अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे। भिंड से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी कृष्ण यादव ने बताया- वे यूपी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं। परीक्षा का पेपर अच्छा रहा और उन्हें उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा आएगा।

07:31 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में परीक्षार्थी बोले- रामनगरी में पेपर अच्छा हुआ, रामजी बेड़ा पार करेंगे

  • 14 मार्च और 15 मार्च को दो दिनों तक चलने वाली UPSI की परीक्षा में पहले पाली की परीक्षा सम्पन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा की तैनाती गई है। अयोध्या के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एसपी सिटी दलबल के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
  • अयोध्या जीआईसी में परीक्षा देने आई बाराबंकी की स्वाति शर्मा ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा रहा। सभी प्रश्न आसानी से हुए। कार्तिकी सिंह ने कहा कि रामनगरी में पेपर बहुत अच्छा हुआ है, रामजी बेड़ा पार करेंगे।

06:50 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पहली पाली के बाद कैंडिडेट बोले- आसान था पेपर; गोरखपुर से अपडेट दे रही हैं भास्कर रिपोर्टर

गोरखपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली खत्म हो गई है। परीक्षा देकर बाहर निकले कैंडिडेट्स ने दैनिक भास्कर से कहा- पेपर आसान था। काफी अच्छा हुआ है।

06:28 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के वायरल पेपर पर बोर्ड बोला- फेक पेपर, FIR कर रहे

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने वायरल हो रहे पेपर को लेकर खंडन किया। X पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह पुष्टि करता है कि यह एक भ्रामक प्रश्नपत्र है- जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों से वायरल किया जा रहा है। इस प्रकार कोई प्रश्न पत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से संबंधित नहीं है। इसे वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कृपया ऐसे भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं।’

06:23 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर में SI अभ्यर्थी समेत 2 की मौत, एक घायल

  • अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया ओझानगर के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक एसआई भर्ती परीक्षा देने से पहले बाइक में पेट्रोल भरवाने निकला था, जबकि दूसरा अपनी बहन को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साथ में बैठी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • मृतकों की पहचान भदया निवासी नितिन कनौजिया (पुत्र वीरेंद्र) और अराजी देवारा निवासी मुकुल प्रजापति (पुत्र श्रीराम) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक को यूपी पुलिस की डायल-112 गाड़ी ने कुचल दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा और पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि डायल-112 वाहन से हादसा होने के आरोपों की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

04:36 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में दरोगा भर्ती परीक्षा, 54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री

लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवा लिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई हैं। पूरी खबर पढ़िए

04:24 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हाथरस में अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवाई, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री

हाथरस में एसआई प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी और कलावा उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

04:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में परीक्षा से पहले जूते उतरवाए गए, ईयरबड्स चेक किए

सीतापुर में एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। कंगन, कलावा भी निकलवाया गया।

04:16 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कानपुर में कलावा कटवाए, अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे

कानपुर के GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए।

04:15 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन जमा करवाए, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

प्रयागराज में परीक्षा के दौरान जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगी हुई है, उनके भी मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कराया जा रहा है।

04:12 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मथुरा में बायोमैट्रिक चेकिंग के बाद एंट्री मिली, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक चेकिंग की गई। शहर के प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से भास्कर रिपोर्टर ने पूरी रिपोर्ट दी।

04:10 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में UPSI एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। इससे पहले एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई।

04:09 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में लड़कियों के बाले उतरवाए; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

काशी में लड़कियों के बाले- टॉप्स उतरवाने के बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र में एंट्री दी गई।

04:06 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ के 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मेरठ के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय चैकिंग कराने के बाद हाथ से रक्षा सूत्र और कलावे आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

04:04 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मथुरा में रेटीना स्कैन के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई

मथुरा में आइरिस स्कैन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया।

04:02 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जा रहा है। बरेली में 32 हजार अभ्यर्थी दरोगा बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी हाथों में जूते मोजे लेकर जा रहे हैं।

04:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में परीक्षा केंद्र के बाहर से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

04:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा कटवाया गया, 2 वीडियो देखिए

वाराणसी के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज, मैदागिन में अभ्यर्थियों के हाथ से रक्षा का धागा कटवाया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

03:58 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आगरा में ईयर फोन, मोबाइल फोन और बैग बाहर जमा कराए गए

UP SI भर्ती परीक्षा के लिए आगरा के 28 केंद्रों में परीक्षा चल रही है। पूरी चेकिंग के बाद केंद्रों में एंट्री दी गई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात है। ईयर फोन, मोबाइल फोन, बैग बाहर जमा कराए गए। पहली पाली में 11760 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।

03:55 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 46 केंद्रों पर परीक्षा, एंट्री से पहले चेकिंग

वाराणसी में 46 केंद्र पर परीक्षा हो रही है। कुल 77,764 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मैदागिन के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के हाथों में पहने गए कलावा को भी पुलिस ने चाकू से काटा।

03:54 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में कैंडिडेट्स की चेकिंग, पैसे लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे

वाराणसी के नेशनल इंटर कॉलेज पीली कोठी में एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की चेकिंग की गई। उन्हें पैसे भी अंदर लेकर नहीं जाने दिया जा रहा।

03:52 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पहले यूपी SI भर्ती परीक्षा के बारे में जान लीजिए…

02:58 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही

  • किताबें, नोट्स या किसी भी तरह की पढ़ाई की सामग्री
  • कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कॉपी
  • कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • किसी भी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा हैंडबैग, टोपी खाने-पीने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment