धनबाद होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू गिरिडीह से भी गुजरेगी, रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

editor
1 Min Read

धनबाद।हावड़ा से गया के बीच धनबाद होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन होकर चलाने की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आश्वासन दिया है।

रेल मंत्री के साथ हुई चर्चा के दौरान हावड़ा–गया वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन मार्ग में आंशिक बदलाव पर सहमति बनी, जिसके तहत सप्ताह में तीन दिन यह ट्रेन न्यू गिरिडीह होकर चलाई जाएगी। इससे गिरिडीह, पारसनाथ और कोडरमा क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही देवघर (जसीडीह)–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी न्यू गिरिडीह–कोडरमा होकर सप्ताह में तीन दिन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पहल से बाबाधाम, काशी विश्वनाथ और पारसनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाला एक सशक्त आध्यात्मिक रेल कॉरिडोर विकसित होने की उम्मीद है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Comment