[ad_1]
अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल।
शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। पार्टी ने इसका कारण पंजाब में आई भीषण बाढ़ को बताया है और कहा है कि उसके सांसद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। फिलहाल अकाली दल के पास सिर्फ एक ही सीट है।
.
अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल, जो बठिंडा से हैं और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी हैं, इस फैसले के बाद वोट नहीं डालेंगी। पार्टी ने कहा है कि जब पूरा पंजाब बाढ़ की तबाही झेल रहा है, तब उनका कर्तव्य है कि वे प्रभावित लोगों की मदद पर ध्यान दें।

केंद्र के रवैये को बताया कारण अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव से बाहर रहने का एक और कारण केंद्र और पंजाब सरकार के रवैये को बताया है। पार्टी का कहना है कि अब तक राहत और बचाव कार्यों में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और लोग बुनियादी जरूरतों से भी वंचित हैं। ऐसे समय में चुनाव में भाग लेने की बजाय प्रभावितों की मदद करना ही उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है।
जीतने वाला उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। मंगलवार को संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव होगा, जिसमें एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी।
प्रधानमंत्री मोदी संभवतः पहले वोटर होंगे। बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव से दूरी बनाई है, जबकि अकाली दल ने पंजाब बाढ़ का हवाला देकर मतदान से इनकार किया है। एआईएमआईएम इंडिया उम्मीदवार का और वाईएसआरसीपी एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।
जीतने वाला उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। आंकड़ों के मुताबिक एनडीए के राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग समीकरण बदल सकती है।
[ad_2]
Source link















