Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
HomeबॉलीवुडVicky Kaushal Chhaava Movie Protest Video Update | Chhatrapati Sambhaji Maharaj |...

Vicky Kaushal Chhaava Movie Protest Video Update | Chhatrapati Sambhaji Maharaj | विक्की कौशल की फिल्म छावा को लेकर विरोध: आरोप- छत्रपति संभाजी महाराज को नाचते दिखाया गया; 14 फरवरी को रिलीज होगी पिक्चर


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर विरोध हो रहा है। दरअसल, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए विक्की कौशल डांस करते दिखे हैं। इस पर राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को डांस करते दिखाना बेहद गलत है। उन्हें लेजिम (म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट) बजाते दिखाना फिर भी ठीक है, लेकिन उन्हें नाचते हुए दिखाया गया है। कितनी सिनेमाई स्वतंत्रता ली जा सकती है, इसकी भी सीमाएं हैं। यह खुशी की बात है कि छावा संभाजी राजे के जीवन पर फिल्म बन रही है।

14 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular