---
title: "विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सीतापुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष"
url: "https://vandebharattv.com/vidhansbha-samany-nirvachn-2027-ki-taiyariyon-ko-lekr-diem/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-28T04:47:19+00:00"
---

# विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सीतापुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सीतापुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने खैराबाद स्थित भूमिजा बहुउद्देश्यीय हॉल में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। रिपोर्टर आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर
