झारखंड में मौसम के नखरे, ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

editor
2 Min Read

धनबाद/रांची: झारखंड में मौसम के नखरे जारी हैं। दिसंबर के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड के बाद अब एक बार फिर तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, वहीं सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

धनबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गलन बढ़ेगी। बीते 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया था। हिमालय से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं और सक्रिय जेट स्ट्रीम के कारण पूरे कोयलांचल क्षेत्र में ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में तापमान 12 डिग्री तक बढ़ा, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन कम नहीं हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार से तापमान में फिर धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। 21 दिसंबर तक धनबाद और आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रभाव रहेगा, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

शहरों का हाल:धनबाद: ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट के आसार।बोकारो: न्यूनतम तापमान 10–11 डिग्री के बीच, ठंड का असर बरकरार।गिरिडीह: सुबह और रात में अधिक ठंड महसूस की जा रही है।जामताड़ा: कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित।मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और विशेषकर सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी से ड्राइव करने की अपील की गई है, जबकि बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने पर विशेष जोर दिया गया है।

Leave a Comment