धनबाद में विश्व मानवाधिकार दिवस जागरूकता अभियान का समापन

editor
2 Min Read

धनबाद, 15 दिसंबर 2025: नालसा और झालसा के निर्देशानुसार चलाए गए सप्ताहव्यापी विश्व मानवाधिकार दिवस जागरूकता अभियान का सोमवार को धनबाद थाने में विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में समापन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में अभियान आयोजित किया गया। अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा, मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि यह अभियान 10 से 15 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंड, पंचायत, अस्पताल, पुलिस थाना, मंडल कारा और लीगल लिटरेसी स्कूलों में चलाया गया।

अभियान के दौरान अस्थायी विधिक सहायता केंद्र लगाए गए, स्लोगन-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके संविधान में निहित अधिकारों के प्रति संवेदनशील किया गया। एलएडीसीएस की टीम, अधिकार मित्र और लॉ स्टूडेंट्स ने आम नागरिकों को उनके अधिकारों और उनके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए डालसा की टीम सदैव तत्पर है और इस तरह के अभियान नागरिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पहल जिले में मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने का संदेश देती है।

Leave a Comment