World Updates| Haiti Fortress Stampede Kills 30 | Sudden Rain Worsens Chaos

5 Min Read


  • Hindi News
  • International
  • World Updates| Haiti Fortress Stampede Kills 30 | Sudden Rain Worsens Chaos| Trump, Russia, China, America, Putin

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तुर्किये में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला गाजा जा रहे राहत मिशन पर कथित हमले से जुड़ा है।

इस्तांबुल के मुख्य सरकारी वकील के दफ्तर ने आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें सभी आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की गई है। इसमें उम्रकैद के साथ 1,102 साल से लेकर 4,596 साल तक की अतिरिक्त सजा की मांग शामिल है।

आरोपों में मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, गैरकानूनी हिरासत, यातना और लूट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला पिछले साल सितंबर में हुई एक घटना से जुड़ा है, जब सुमुद फ्लोटिला नाम का एक राहत मिशन गाजा की ओर जा रहा था। इन जहाजों में खाने-पीने का सामान, दवाइयां और दूसरी जरूरी मदद भेजी जा रही थी।

जांच के मुताबिक, जब यह फ्लोटिला अंतरराष्ट्रीय समुद्र में था, तब इजराइली नौसेना ने इसे रोक लिया। आरोप है कि सैनिक जहाजों पर चढ़ गए, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और जहाजों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

तुर्किये का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ थी, क्योंकि यह घटना अंतरराष्ट्रीय पानी में हुई थी और जहाज राहत सामग्री लेकर जा रहे थे। इसी वजह से इस पूरे मामले को गंभीर अपराध मानते हुए केस दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पिता ने 9 साल के बच्चे को डेढ़ साल तक गाड़ी में बंद रखा, शख्स बोला- पत्नी से बचाने के लिए ऐसा किया

फ्रांस में एक पिता ने अपने 9 साल के बेटे को करीब डेढ़ साल तक एक वैन में बंद रखा। पुलिस ने बच्चे को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया।

यह घटना हेगेनबाख गांव की है। एक पड़ोसी ने वैन के अंदर से बच्चे की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वैन का दरवाजा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।

बच्चा बेहद खराब हालत में मिला। वह कुपोषण का शिकार था, चलने में असमर्थ था और कचरे के बीच पड़ा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चा किसी तरह जिंदा रहा क्योंकि पिता उसे समय-समय पर खाना और पानी देता था। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की वजह से उसके पैर कमजोर हो गए थे।

जांच में पता चला कि बच्चे को नवंबर 2024 से वैन में बंद रखा गया था। पिता ने सफाई दी कि उसने ऐसा अपनी पार्टनर से बचाने के लिए किया, जो बच्चे को मानसिक अस्पताल भेजना चाहती थी। हालांकि अधिकारियों को बच्चे में किसी मानसिक बीमारी के कोई सबूत नहीं मिले।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

हैती में भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात

हैती के सिटाडेल लाफेरियेर किले में एक वार्षिक समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह घटना किले के एंट्री गेट के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा भीड़ और अचानक हुई बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। लोग एक साथ बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

यह किला 19वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया था और UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या में छात्र और पर्यटक आते हैं।

हैती के कार्यवाहक प्रधानमंत्री एलिक्स डिडियर फिल्स-एमे ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर कई युवा मौजूद थे।

राहत और बचाव टीम मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment