Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeस्पोर्ट्सWTC 2023-25 में आखिरकार हुआ बड़ा करिश्मा, इस बल्लेबाज ने यशस्वी जायसवाल...

WTC 2023-25 में आखिरकार हुआ बड़ा करिश्मा, इस बल्लेबाज ने यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे – India TV Hindi


Image Source : AP
Kane Williamson And Yashasvi Jaiswal

Kane Williamson Century: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर है। टीम की कुल बढ़त 578 रनों की हो गई है। इस मैच में केन विलियमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। विलियमसन ने मैच में 156 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया। 

मार्नस लाबुशेन की कर ली बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही केन विलियमसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मार्नस लाबुशेन की बराबरी कर ली है। इन  दोनों ही बल्लेबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 11-11 शतक लगाए हैं। WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है। रूट ने 18 शतक लगाए हैं। 

WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

  • जो रूट- 18 
  • केन विलियमसन- 11
  • मार्नस लाबुशेन- 11 
  • स्टीव स्मिथ-10 
  • रोहित शर्मा- 9

केन विलियमसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए हैं। विलियमसन के नाम WTC 2023-25 में अब 5 शतक हो गए हैं। वहीं जायसवाल के नाम चार शतक दर्ज हैं। WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा 7 शतक जो रूट ने लगाए हैं। 

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज: 

  • जो रूट- 7 
  • कामिंदु मेंडिस- 5 
  • केन विलिमसन-5 
  • हैरी ब्रूक- 4 
  • यशस्वी जायसवाल- 4 

टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 9000 से ज्यादा रन

केन विलियमसन की गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है और उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने अपने करियर का कुल 33वां शतक लगाया है। उन्होंने साल 2010 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से 105 टेस्ट मुकाबलों में कुल 9276 रन बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs AUS: 6 विकेट लेकर बुमराह ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

ENG W vs SA W: इस खिलाड़ी ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक, तोड़ा 26 साल पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular