---
title: "यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा-खड़की-खातीपुरा के मध्य एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा का संचालन* _खातीपुरा से 22 नवम्बर को होगी संचालित, 20 कोच होंगे_"
url: "https://vandebharattv.com/yatriyon-ki-atirikt-bhid-ko-dekhte-hue-khatipura-khdki/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-20T12:26:57+00:00"
---

# यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा-खड़की-खातीपुरा के मध्य एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा का संचालन* _खातीपुरा से 22 नवम्बर को होगी संचालित, 20 कोच होंगे_

\*यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा-खड़की-खातीपुरा के मध्य एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा का संचालन\*

\_खातीपुरा से 22 नवम्बर को होगी संचालित, 20 कोच होंगे\_

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-खड़की-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का एक – एक ट्रिप संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09729 खातीपुरा-खड़की स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर 2026 (रविवार) को खातीपुरा से 06.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 07.00 बजे खड़की पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09730 खड़की-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सोमवार) को खड़की से 08.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 08.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

\*\_इन स्टेशनों पर होगा ठहराव\_\*
 यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड,पनवेल एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

\*स्पेशल रेलसेवा में 20 डिब्बे होंगे\*
 इस स्पशल रेलसेवा में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 02 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 02 पॉवर कार कोच शामिल होंगे।

रेलवे द्वारा इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से खड़की एवं खातीपुरा सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
