[ad_1]
![]()
घायल को एम्बुलेंस से बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस कर्मी
जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के साफाडा गांव में एक बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।
.
सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराई थी बाइक
आलसन निवासी मुकेश (30) पुत्र पूनमा राम चौधरी गुरुवार की दोपहर में जालोर की ओर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान साफाडा के पास बाइक स्लिप हो गई ओर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। जिसमें युवक के चेहरे पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस में पायलट पूरण सिंह और दिनेश कुमार ने जालोर के जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों के द्वारा घायल युवक का इलाज शुरू किया।युवक अपने निजी काम को लेकर जालोर गया था। काम निपटा कर फिर अपने घर आलसन आते समय हादसा हो गया। जिसमें वह घायल हो जिसका इलाज जारी है
[ad_2]
Source link















