---
title: "यूपी, सीतापुर, वंदे भारत न्यूज़ रिपोर्ट आसिफ खान, लहरपुर । नगर स्थित प्रभात पूनम देवी राजेंद्र कुमार डिग्री कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन विभाग जिला उद्योग केंद्र"
url: "https://vandebharattv.com/yupi-sitapur-vnde-bharat-nyuj-riport-aasiph-khan-lhrpur/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-26T15:59:41+00:00"
---

# यूपी, सीतापुर, वंदे भारत न्यूज़ रिपोर्ट आसिफ खान, लहरपुर । नगर स्थित प्रभात पूनम देवी राजेंद्र कुमार डिग्री कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन विभाग जिला उद्योग केंद्र

यूपी, सीतापुर, वंदे भारत रिपोर्टर आसिफ खान
 लहरपुर । नगर स्थित प्रभात पूनम देवी राजेंद्र कुमार डिग्री कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन विभाग जिला उद्योग केंद्र द्वारा के अंतर्गत बुनकरों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजापा विधायक सुनील वर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर जनपद सीतापुर में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 450 बुनकर प्रशिक्षार्थियों को दरी बुनने संबंधित किट वितरित की गई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुनील वर्मा ने उपस्थित बुनकर प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार हेतु हस्तशिल्प के इस हुनर से अपने घर परिवार के साथ-साथ जनपद व प्रदेश को भी आगे ले जाया जा सकता है जनपद सीतापुर दरी उत्पादन के लिए विश्व विख्यात है यहां की बनी दरी आज विदेशो में भी निर्यात की जाती है कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिंह व कविता सिंह द्वारा सुनील वर्मा को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ शिक्षक पत्रकार अरुण सिंह आचार्य, अभिनव त्रिवेदी, आकाश सिंह कार्यक्रम प्रशिक्षक शिवम कुमार ,रजनीश कुमार, मुनेंद्र कुमार ,अरुण कुमार, आयुष कुमार, शकील अहमद सहित प्रसाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बुनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम आयोजक कुलदीप शुक्ला ने किया।
